श्रावस्ती, जनवरी 15 -- श्रावस्ती। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र उत्तम ने गुरुवार शाम को थाना सिरसिया पुलिस व एसएसबी बल के साथ सिरसिया क्षेत्र के भारत नेपाल सुइया बॉर्डर पर पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आवागमन मार्गों, संवेदनशील स्थलों तथा सुरक्षा बिंदुओं का निरीक्षण किया। आवागमन करने वाले व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया कि सीमा सुरक्षा को लेकर हमेशा अलर्ट रहें। किसी भी प्रकार की समस्या दिखे तो उच्चाधिकारियों को सूचित करते हुए जरूरी कार्रवाई करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.