अमरोहा, मार्च 4 -- शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार देर रात हंगामा कर रहे युवक ने सिपाही पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में लहुलूहान सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। घटना शहर के मोहल्ला छेवड़ा में सोमवार रात करीब 11 बजे की है। होली को देखते हुए पुलिसकर्मी इलाके में पैदल गश्त कर रहे थे। उसी दौरान वहां एक युवक ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने जब उसे काबू करने का प्रयास किया तो वह हमलावर होता रहा। बताया जा रहा है कि गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल राहुल कुमार ने जब उसे काबू करने की कोशिश की तो उसने किसी धारदार हथियार से वार कर दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले में सिपाही राहुल कुमार गंभीर रूप से घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.