नई दिल्ली, मार्च 7 -- महिलाओं की सुरक्षा को लेकर ऊषा मेहरा जांच आयोग की सिफारिशों पर अक्षरश: पालन नहीं हो रहा। दिल्ली के कई इलाकों में रात के समय गश्त को लेकर पुलिस की लापरवाही हो रही है। इससे महिलाओं को असुरक्षा का एहसास हो रहा है। कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव पर ध्यान न होने से सूरज छिपते ही सड़कें अंधेरे में डूब जाती हैं। हिन्दुस्तान टीम ने कई इलाकों में जाकर वास्तविक स्थिति की पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। जिला प्रशासन के स्तर पर अस्पतालों में महिलाओं की मदद के लिए बनाए गए वन स्टॉप सेंटर जरूर ठीक से काम कर रहे हैं। पेश है रिपोर्ट...---वन स्टॉप सेंटर का लैंडलाइन बंद, बाकी सब ठीकस्थान : लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल, कल्याणपुरीसमय : रात 10:40 बजेकल्याणपुरी में लाल बहादुर शास्...