गश्ती के दौरान शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त
छपरा, जून 20 -- दाउदपुर (मांझी)। एकमा-मांझी मुख्य सड़क पर शीतलपुर गांव स्थित धमालु ब्रह्म स्थान के समीप शनिवार की शाम पुलिस ने गश्ती के दौरान एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 36.840 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली गई। थानाध्यक्ष निर्भय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह मांझी की ओर से बाइक पर शराब लेकर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.