गश्ती के दौरान पुलिस टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, आरोपी गिरफ्तार
मुंगेर, मई 29 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की अहले सुबह गश्ती के दौरान पुलिस टीम के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना बिरजपुर पेट्रोल पंप के समीप की बतायी जा रही है, जहां एक युवक ने गश्ती में शामिल एक सिपाही के साथ मारपीट की और बचाव में करने पहुंचे एएसआई से भी हाथापाई कर सिपाही की वर्दी फाड़ दी। पुलिस त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी बिरजपुर गांव का लालू यादव है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब तीन से चार बजे के बीच टेटियाबंबर थाना की गश्ती टीम इलाके में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान बिरजपुर पेट्रोल पंप के पास लालू यादव ने गश्ती दल में शामिल सिपाही अमित रहमानी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे एएसआई रौशन सहनी के साथ भी आरोपी ने हाथापाई की तथा सिपाही की वर्दी फाड़ दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.