गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा पूरी कर काशी लौटे शंकराचार्य
वाराणसी, जुलाई 25 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गौमाता की रक्षा के लिए गोरखपुर से शुरू हुए यूपी के सभी 403 विधानसभाओं से गुजरने वाली 81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा पूर्ण कर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती शनिवार को काशी लौटे। काशी पधारने पर भक्तों एवं संतों ने पुष्पवर्षा के साथ शंकराचार्य का स्वागत किया। भक्तों की प्रार्थना पर शंकराचार्य चल पालकी में पर सवार होकर हरिश्चंद्र घाट मार्ग से होते हुए श्रीविद्यामठ पहुंचे। मठ के प्रभारी ब्रह्मचारी परमात्मानंद ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य महाराज का आरती पूजन किया। शंकराचार्य महाराज 27 जुलाई तक काशी प्रवास करेंगे। इस दौरान उनके सान्निध्य में विभिन्न आध्यात्मिक एवं मांगलिक आयोजन होंगे। यह भी पढ़ें- खेल--गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए देशव्यापी आं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.