बस्ती, जुलाई 18 -- बस्ती, निज संवाददाता। ज्योतिष्मठ पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद महाराज शनिवार को बस्ती पहुंचे। वे गविष्टि यात्रा लेकर बस्ती आए हैं। बस्ती जनपद में प्रवेश करने पर घघौवा, विक्रमजोत व अन्य जगहों पर उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।छावनी क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर अमोढ़ा में बंधन मैरेज हाल में गो-रक्षार्थ-धर्मयुद्ध यात्रा का कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम संयोजक निर्मल दूबे के नेतृत्व में काफी संख्या में जुटे श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...