मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। यौन हिंसा पीड़ित बालिकाओं व किशोरियों तथा अन्य मामलों में डरे हुए गवाहों की गवाही के लिए गवाह संवेदी कक्ष बनाए गए हैं। हाईकोर्ट के निर्देश पर गवाह संरक्षण योजना के तहत पूर्व के चाइल्ड फ्रेंडली कोर्ट के निकट संवेदनशील साक्षी गवाह केंद्र बनाए गए हैं। इस कक्ष से वीडियो कांफ्रेंसिंग से पीड़ित व गवाह अपनी गवाही दर्ज कराएंगे। इसके लिए आरोपितों का सामना किए बिना उन्हें कोर्ट से अलग सुरक्षित और शांत स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है।विशेष लोक अभियोजक (पॉक्सो) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसका उद्देश्य पीड़ित बालिकाओं, किशोरियों व अन्य डरे हुए गवाहों को गवाही के दौरान सहज वातावरण उपलब्ध कराना है। यौन हिंसा पीड़ित बालिका, किशोरी व महिलाएं आरोपित को सामने देखकर घबरा जाती हैं। कोर्ट के अंदर के माहौल से वे तनाव में आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.