गवाह पेश नहीं कर सका अभियोजन, पोक्सो केस में आरोपी बरी
रांची, जुलाई 17 -- रांची, संवाददाता। पोक्सो की विशेष अदालत ने साक्ष्य के अभाव में रवि वर्मा को सभी आरोपों से बरी कर दिया। मामला सुखदेवनगर थाना का है। अदालत ने कहा कि अभियोजन को कई मौके दिए गए, पर एक भी गवाह पेश नहीं हुए। गवाहों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी को भी पत्र भेजा गया। फिर भी कोई गवाह हाजिर नहीं हुआ। अदालत ने इसे अभियोजन की लापरवाही माना और कहा कि शीघ्र सुनवाई के सिद्धांत को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य बंद करना पड़ा। पीड़िता की मां ने 21 सितंबर 2023 को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी जब भी घर से बाहर निकलती थी, तब मोहल्ले का रवि वर्मा उसका हाथ पकड़ता, दुपट्टा खींचता और उसे परेशान करता था। विरोध करने पर आरोपी पर घर पर पथराव करने, कुछ लोगों के साथ घर में घुसकर मारपीट करने व चाकू लेकर घर में घुसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.