लखीमपुरखीरी, जनवरी 22 -- लखीमपुर के बहुचर्चित खीरी कांड में पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों के मामले में बुधवार को सुनवाई थी। अभियोजन 42वें गवाह के रूप में गुरविंदर सिंह को पेश करना चाहता था लेकिन गुरविंदर सिंह ने गवाही देने से इनकार कर दिया। इसलिए अभियोजन ने गवाह गुरविंदर सिंह को डिस्चार्ज करने के लिए अर्जी दी। इस पर सुनवाई करते हुए एडीजे देवेन्द्रनाथ सिंह ने गवाह गुरविंदर सिंह को डिस्चार्ज कर दिया और अगली सुनवाई के लिये 27 जनवरी की तारीख नियत कर दी। जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि चार वर्ष पहले तीन अक्तूबर 2021 को तिकुनिया थाना क्षेत्र में हुए खीरी कांड में हुई चार किसानों व एक पत्रकार की मौत के मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष समेत 13 आरोपियों के खिलाफ चल रहे मुकदमे में बु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.