हल्द्वानी, दिसम्बर 19 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने कहा कि गवाहों को खरीदकर फर्जी रजिस्ट्री कराने और ऑनलाइन ठगी करने वालों पर पुलिस अब शिकंजा कसेगी। इन पर संपत्ति जब्त की कार्रवाई के आदेश आईजी ने पुलिस अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कुमाऊं के लैंड फ्रॉड से जुड़े मामलों की 15 जनवरी तक रिपोर्ट पेश करने के विवेचकों को निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में आईजी ने कुमाऊं परिक्षेत्र के विभिन्न थानों में पंजीकृत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील मुकदमों की विस्तृत समीक्षा की। यहां वरिष्ठ नागरिकों से जुड़ी साइबर धोखाधड़ी और लैंड फ्रॉड से सम्बन्धित मामलों पर गंभीरता से मंथन हुआ। साइबर अपराध पीड़ित भी उपस्थित रहे। उनकी समीक्षा करते हुए अतिशीघ्र ठगों की गिरफ्तारी करने को कहा गया। भूमि धोखाधड़ी के संबंध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.