वाराणसी, फरवरी 7 -- वाराणसी। हत्या के एक मुकदमे में गवाह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जमानत पर छूटे आरोपियों ने गवाह की दुकान पर पहुंचकर उसकी और उसके परिवार की रेकी की तथा मोबाइल से वीडियो बनाते हुए धमकाया। प्रकरण में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पांडेयपुर नई बस्ती निवासी रामनारायण पटेल साल 2019 में हुई हत्या के मामले में गवाह हैं। उन्होंने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना में बताया कि मुकदमे के मुख्य आरोपी किशन और विनय हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आए हैं। आरोप है कि एक फरवरी को दोनों उनकी दुकान पर पहुंचे और मोबाइल से वीडियो रिकॉर्डिंग करने लगे। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि कचहरी में गवाही दी तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। लालपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.