गवाहों पर हमला करने में पूर्व ब्लाक प्रमुख रवि यादव समेत पर तीन पर केस
संभल, मई 14 -- थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बाइक सवार दो युवकों को कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश और एक पूर्व हत्याकांड की गवाही को मुख्य वजह बताया जा रहा है। मामले में घायल के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख रवि यादव और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बीते मंगलवार को गांव दबथरा हिंमचल निवासी रामपाल और मेंढ़ोली निवासी भुवनेश थाना क्षेत्र के हुल्काबाद गांव से वापस घर लौट रहे थे। बताया गया कि धनीपुर और दुबारी कला गांव के बीच हाईवे किनारे लघुशंका के लिए रुकते ही फॉर्च्यूनर कार में सवार हमलावर वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। यह भी पढ़ें- जुनावई में बाइक सवारों पर फायरिंग मामले में रिपोर्ट दर्ज गोली लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.