गवाहों को धमकाने का आरोप
गंगापार, जून 22 -- मीरापुर निवासी विनय कुमार निषाद ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अपनी आराजी से संबंधित वाद की पैरवी के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय में उपस्थित हुए थे। उनके साथ गवाह जय प्रकाश साहू और रजत कुमार विश्वकर्मा भी मौजूद थे। आरोप है कि गवाही पूरी होने के बाद न्यायालय परिसर से बाहर निकलते समय तीन लोगों ने उन्हें और उनके गवाहों को रोककर जान से मारने की धमकी दी। मामले को लेकर थाना प्रभारी करछना प्रवीण गौतम ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है और मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- रजिस्ट्रार कानूनगो के साथ बैनामा लेखकों ने की मारपीट, जान से मारने की दी धमकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.