गवाहों को जारी किए गए समन, अगली सुनवाई एक सितंबर को
बांदा, अगस्त 12 -- बांदा। नाबालिगों के यौन शोषण प्रकरण में 20 फरवरी को फांसी की सजा पा चुके चित्रकूट के सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन की बुधवार को आइटी एक्ट के विचाराधीन मामले में विशेष न्यायालय पाक्सो एक्ट में पेशी हुई। जिसमें जेल से निलंबित जेई को कड़ी निगरानी में पेशी में लाया गया। जबकि सह आरोपी दिल्ली के इंजीनियर मो. आकिफ के अधिवक्ता की ओर से स्वास्थ्य सही न होने में हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया। सीबीआई की ओर से पैरोकार विजय सिंह मीना हाजिर हुए। वहीं इस बार गवाही नहीं हो सकी। अगली सुनवाई में जिरह होगी। जिसको लेकर गवाहों को समन जारी किए गए हैं।
अगली सुनवाई पिछली सुनवाई में बचाव पक्ष के अधिवक्ता की ओर से आधे घंटे तक जिरह की गई थी, लेकिन इस गवाह हाजिर नहीं हो सके। न्यायालय की ओर से अगली पेशी की तारीख एक सितंबर निर्धारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.