गवाही से रोकने के लिए घर पर किया हमला, चार पर केस
बलरामपुर, सितम्बर 30 -- बलरामपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के चकवा गांव में गवाही देने से रोकने के लिए घर पर हमला करने और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित जोगेवर की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित के मुताबिक वह अपराध संख्या 382/24 में गवाह है। आरोप है कि 21 सितंबर की रात करीब नौ बजे पेड़ाराम, प्रमोद शुक्ला, किल्लर उर्फ संजय शुक्ला और मनोज शुक्ला लाठी-डंडे व पाइप लेकर उसके घर पहुंचे। गवाही न देने की धमकी देते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। यह भी पढ़ें- Rampur News: रास्ते में रोककर परिवार पर हमला, चार पर मुकदमा प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.