गवाही में लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कसेगा शिकंजा
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- न्यायालय में लंबित मामलों में गवाही को लेकर पुलिस मुख्यालय ने सख्ती शुरू कर दी है। कोर्ट से समन जारी होने के बावजूद गवाही के लिए नहीं पहुंचने वाले पुलिस अधिकारियों और जवानों का रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। इसके लिए पिछले ढाई साल के दौरान पुलिसकर्मियों को जारी हुए समन और गवाही की निर्धारित तारीखों का मिलान किया जा रहा है। लापरवाही सामने आने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इस संबंध में जिलों से रिकॉर्ड मांगा है। पुलिस विभाग की ओर से इस प्रक्रिया के तहत यह देखा जा रहा है कि किन मामलों में पुलिस अधिकारी या जवान न्यायालय में गवाही के लिए बुलाए गए थे और निर्धारित तिथि पर वे उपस्थित हुए थे या नहीं। इसके साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि गवाही में अनुपस्थित रहने के पीछे कोई वैध क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.