आगरा, अक्टूबर 3 -- विशेष न्यायाधीश(पॉक्सो एक्ट) सोनिका चौधरी ने दुराचार के मामले में विवेचक के साक्ष्य में हाजिर न होने पर सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने गवाह को हाजिर कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद को पत्र लिखा है। साथ ही गवाह का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं। थाना अछनेरा से संबंधित मुकदमा सरकार बनाम भूपाल उर्फ भूपेंद्र आदि लंबित है। साल 2021 में थाना अछनेरा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। विवेचक उदयवीर सिंह हाल तैनाती मॉनीटरिंग सैल फिरोजाबाद की गवाही होना शेष है। सभी गवाहों की साक्ष्य अंकित हो चुकी है। विवेचक का साक्ष्य न होने के कारण मुकदमा के निस्तारण में देरी हो रही है। इस मुकदमे की मॉनीटरिंग उच्चतम न्यायालय व उच्च न्यायालय द्वारा की जा रही है। अदालत ने एसएसपी को निर्देशित किया है कि वह विवेचक उदयवीर सिंह का साक्ष्य वीसी के माध्यम स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.