आगरा, जुलाई 15 -- पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य आरोप के मामले में गवाही में न आना दरोगा को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के पुलिस आयुक्त को आदेश दिए। अदालत में राज्य बनाम सौरभ का थाना ताजगंज का गंभीर चोट पहुंचाने, पॉक्सो ऐक्ट समेत अन्य आरोप का मामला उपनिरीक्षक की गवाही के लिए लंबित है। उक्त मामले में उपनिरीक्षक के अलावा सभी गवाहों की गवाही हो चुकी है। उपनिरीक्षक के गवाही के लिए कोर्ट नहीं आने पर मुकदमे के निस्तारण में विलंब हो रहा है। वर्तमान में उपनिरीक्षक थाना लोहामंडी में तैनात हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...