आगरा, अगस्त 29 -- थाना न्यू आगरा के छेड़छाड़, आत्महत्या को विवश एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही में न आना डॉ.विशाल उपाध्याय को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आदेश दिया कि समन के माध्यम से 31 अगस्त को गवाह डॉक्टर को उपस्थित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही न्यायालय के अग्रिम आदेश तक वेतन जारी न किया जाए। अदालत में राज्य बनाम रवि कुमार का थाना न्यू आगरा से संबंधित मुकदमा लंबित है। मामले में गवाह डॉ.विशाल उपाध्याय हाल तैनाती सीएचसी एत्मादपुर की गवाही होना शेष है। उक्त गवाह की उपस्थिति को पूर्व में भी पत्र प्रेषित किया गया था, लेकिन वह गवाही को उपस्थित नहीं आए। जिसके कारण इस मामले के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। आदेश की प्रति मुख्य कोषाधिकारी को भी इस आशय से प्रेषित की कि गवाह डॉक्टर...