गवाही में न आना दरोगा को पड़ा भारी, रोका वेतन
आगरा, जुलाई 17 -- दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामले में गवाही देने नहीं आना उपनिरीक्षक को भारी पड़ गया। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के पुलिस आयुक्त को आदेश दिए। वर्तमान में दरोगा प्रदीप कौशिक थाना एकता में तैनात है। अदालत में थाना अछनेरा से संबंधित राज्य बनाम दुर्गेश का मामला लंबित है। उक्त मामले की विवेचना पूर्व में उपनिरीक्षक प्रदीप कौशिक द्वारा की गई थी। उपनिरीक्षक की गवाही के लिए अदालत में नहीं आने पर एवं उनके अलावा सभी गवाहों की गवाही दर्ज होने के कारण मुकदमे के निस्तारण में अनावश्यक विलंब हो रहा है। अदालत ने पुलिस आयुक्त एवं मुख्य कोषाधिकारी को उपनिरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: नवाबगंज पुलिस के रवैये पर अदालत खफा यह भी पढ़ें- Orai News: बैठक से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.