गवाही नहीं देने पर धमकी, डीजीपी से सुरक्षा की गुहार
गुमला, अगस्त 22 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिले की एक दुष्कर्म पीड़िता को न्यायालय में गवाही नहीं देने और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से बदनाम करने की धमकी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने इस संबंध में डीजीपी को स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन भेजकर सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि वर्ष 2019 में वह दसवीं कक्षा की छात्रा थी। इसी दौरान सिसई थाना क्षेत्र के सहिजाना निवासी कार्तिक उरांव पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। मामले की सुनवाई न्यायालय में चल रही है और पीड़िता की गवाही भी हो रही है। यह भी पढ़ें- दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता के भाई को बंधक बनाकर कोर्ट में बदलवाया बयान पीड़िता का आरोप है कि आरोपित लगातार उस पर न्यायालय में गवाही नहीं देने का दबाव बना रहा है। गवाही देने पर उसे इंटरनेट मीडिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.