गुड़गांव, अप्रैल 14 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। सोहना के भगतवाड़ा इलाके में गवाही देने से रोकने को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसके भाई पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने कोर्ट परिसर में धमकी देने के बाद घर के पास पीड़ितों को घेर लिया और लोहे के पाइप, हथौड़ों व डंडों से जमकर पीटा। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें गुरुग्राम के सेक्टर-10 अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले में एक ही परिवार के कई सदस्यों सहित अन्य के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में वार्ड नंबर-18 निवासी राहुल ने बताया कि आठ अप्रैल को उसकी कोर्ट में तारीख थी। जब वह सोहना कोर्ट के गेट पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद कई लोगों ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने राहुल को धमकाते हुए कहा कि अगर आज तूने गव...