गवाही देने से मना करने पर घर में घुसकर पीटा, चार पर मुकदमा
बलरामपुर, सितम्बर 5 -- बलरामपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के हरिहरगंज बाजार में मुकदमे में गवाही देने से इनकार करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर देहात कोतवाली की पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरिहरगंज बाजार निवासी सत्यदेव उर्फ लल्ला सोनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तीन सितंबर सुबह करीब नौ बजे उनके पाटीदार व रिश्तेदार घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने एक मुकदमे में अपने पक्ष में गवाही देने का दबाव बनाया। गवाही देने से इनकार करने पर आरोपी गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- Hapur News: गवाही देने आए व्यक्ति के साथ मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का आरोप विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की, जिससे उनके सिर में चोट आई। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.