बस्ती, जून 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। कप्तानगंज पुलिस ने गवाही करने वाले युवक की पिटाई करने के मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज दर्ज किया। पुलिस को दी तहरीर में उर्मिला देवी निवासी बरहपुर थाना कप्तानगंज ने बताया कि उसके पुत्र बरहपुर में एक दुकान चलाता है। वह दुकान बंद करके घर जा रहा था। प्रार्थिनी के पुत्र ने एक मुकदमे में कुछ लोगों के खिलाफ गवाही दी है। इसी विवाद के चलते अभिषेक कुमार, मुन्नी देवी, रेनू देवी निवासी बरहपुर तथा गोपाल निवासी भीटा कप्तानगंज ने रास्ते में रोक लिया। पुत्र को लाठी-डंडे से मारते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में युवक का सिर फट गया। उसकी मोबाइल व बाइक भी तोड़ दिया। पुलिस ने चारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...