हरदोई, जुलाई 2 -- हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर निवासी वीरू ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर गांव के ही संदीप यादव और दो अन्य लोगों पर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार 28 अप्रैल को दोपहर करीब 1:30 बजे पावर हाउस से मुजाहिदपुर जाने वाले मार्ग पर शिव मंदिर के पास आरोपियों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि वर्तमान प्रधान के पक्ष में गवाही देने से नाराज होकर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की, जातिसूचक शब्द कहे और धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास किया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- एसआईओ प्रभारी समेत छह पर एससी-एसटी एक्ट में केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...