गवाही देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप
बागपत, जून 18 -- बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बड़ौली गांव निवासी तीन लोगों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में गवाही देने से रोकने के लिए धमकी दी जा रही है। पीड़ितों ने एसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है। बड़ौली निवासी हरेंद्र, जितेंद्र और अनुज ने आरोप लगाया है कि एक विचाराधीन आपराधिक मामले में गवाही देने से रोकने के लिए उनकी हत्या की साजिश रची जा रही है। बताया कि कुछ लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर पर जानकारी जुटाई, जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा बाहरी लोगों से संपर्क किए जाने की बात सामने आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.