गवाही देने पर जान से मारने की दी धमकी
बागपत, जून 25 -- छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई थी। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़िता का आरोप है कि उसके द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की सुनवाई न्यायालय में चल रही है। मुकदमा अब गवाही पर चल रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक न्यायालय में गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.