बागपत, जून 19 -- खेकड़ा। क्षेत्र के बसी गांव के एक व्यक्ति को कोर्ट में गवाही देने और मुकदमों की पैरवी करने पर जान से मारने व गांव से ही अपहरण करने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पीड़ित संदीप शर्मा ने कोतवाली प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पीड़ित संदीप शर्मा ने आरोप लगाया था कि नितिन, अशोक, निकिता और राजेश वालिया ने मिलकर कूटरचित (फर्जी) दस्तावेजों के आधार पर उनके करीब 8 लाख रुपये हड़प लिए थे। इस मामले में थाना खेकड़ा पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था। कुछ दिनों बाद ही पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट भी दाखिल कर दी थी। पीड़ित के बयान दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गए थे, जिसके बाद उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू हो गई थी। पीड़ित का आरोप है कि इसी म...