गवाही देने न पहुंच पाने पर गिरफ्तारी वारंट जारी, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
पाकुड़, जून 8 -- थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव के पास सोमवार को न्यायालय के द्वारा केस के गवाह किशोरी राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के विरोध में ग्रामीणों के सहयोग से मुख्य सड़क को जाम कर दिया गया। एक घंटे से ज्यादा समय तक रहे इस सड़क जाम के कारण सड़क की दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा जाम स्थल पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। साथ ही किशोरी राय को समझा-बुझा कर सड़क जाम हटवाया।
किशोरी राय का पक्ष सड़क जाम कर रहे किशोरी राय ने बताया कि बीते वर्ष उक्त गांव के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इसके बाद किशोरी राय को उस मामला में गवाह बना दिया गया। इसके बाद न्यायालय के द्वारा किशोरी राय को गवाही देने के लिए कई बार नोटिस किया गया, परंतु उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.