आगरा, जुलाई 22 -- दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट के मामलों में विवेचक गवाही के लिए कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे हैं। कई उपनिरीक्षकों के वेतन रोकने के आदेश पूर्व में भी अदालत कर चुकी है। इसी तरह थाना जगदीशपुरा के पॉक्सो ऐक्ट के मामले में उपनिरीक्षक /विवेचक गवाही में नहीं आ रहे हैं। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो ऐक्ट सोनिका चौधरी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह का वेतन रोकने एवं हर हाल में एक अगस्त को कोर्ट में हाजिर कराने के लिए पुलिस आयुक्त को आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस महानिदेशक लखनऊ एवं मुख्य कोषाधिकारी को भी आदेश की प्रति प्रेषित कर निर्देश दिए हैं। अदालत में थाना जगदीशपुरा से संबंधित बंधक बना दुराचार एवं पॉक्सो ऐक्ट का राज्य बनाम हर्ष शर्मा का मुकदमा विवेचक राजीव कुमार सिंह की गवाही के लिए लंबित है। इस मुकदमे में विवेचक के अलावा अ...