श्रीनगर, अक्टूबर 3 -- विकासखंड कीर्तिनगर के गवाणा जाखी डागर में बुधवार रात्रि चोर घरों और स्कूल का ताला तोड़ नकदी ले उड़े। बताया जा रहा है उस समय घरों में कोई भी मौजूद नहीं था। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात्रि को गवाणा जाखी डागर में रविंद्र सिंह चौहान, चंदन सिंह, जैमल सिंह, स्वरूप सिंह के घर चोरी हो गयी। चोरों ने घरों के दरवाज़े के कुंडे को आरी से काटा और अंदर घुसकर नकदी और ज्वैलरी ले उड़े। जब लोग अपने घर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये। पीड़ितों ने कोतवाली कीर्तिनगर पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करवाई। ग्राम प्रधान गवाणा सुरेश सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख प्रियंका जायड़ा ने बताया कि गवाणा में चार घरों सहित स्कूलों के ताले टूटे मिले हैं। बताया कि घरों से नकदी, दस्तावेज सहित ज्वैलरी चोरी हुई है। इससे पहले गांवों में कई बार चोरी हुई है, लेकिन अभी तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.