अल्मोड़ा, जून 2 -- संजय मठपाल, द्वाराहाट। ब्लॉक के गवाड़ में रामलीला का शुभारंभ रमेश पाण्डेय ने किया। पहले दिन नटी सूत्रधार प्रवेश,रावण, कुम्भकरण, विभिषण की तपस्या कर वर प्राप्त करना, रावण का कैलाश पर्वत उठाना आदि लीला का मंचन हुआ। यहां प्रधान सपना आर्या, कमेटी अध्यक्ष मनोज पाण्डेय, उपाध्यक्ष हिम्मत सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष तारा सिंह बिष्ट, प्रचार सचिव संतोष अधिकारी आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- रनमन के दड़मियां में रामलीला मंचन शुरू यह भी पढ़ें- शबरी आश्रम पहुंचे राम और लक्ष्मण का मंचन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...