संभल, मई 4 -- गवां। नगर पंचायत गवां के पेठ बाजार होली चौक पर एक युवक द्वारा पैरों से आलू साफ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि एक युवक पकौड़ी बनाने से पहले आलुओं को अस्वच्छ तरीके से पैरों से रगड़कर साफ कर रहा है। यह वीडियो सामने आते ही स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी फैल गई है और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर द्वारा चुपके से बनाया गया, जिसमें दुकान पर पकौड़ी बनाने की तैयारी चल रही थी। उसी दौरान युवक द्वारा अपनाया गया यह तरीका कैमरे में कैद हो गया। वीडियो वायरल होते ही लोगों ने संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.