संभल, दिसम्बर 12 -- परिवहन विभाग ने गुरुवार को दिनभर चले विशेष प्रवर्तन अभियान में गवां-गुन्नौर मार्ग पर बिना अनुमति दौड़ रहे वाहनों और बसों के खिलाफ सख़्त कार्रवाई की। इस मार्ग पर अवैध संचालन को लेकर रोडवेज विभाग भी लगातार शिकायत कर रहा था। अभियान के दौरान गन्ना मिलों में अपूर्ण प्रपत्रों के साथ गन्ना ढोने वाले ट्रकों पर भी शिकंजा कसा गया। रजपुरा क्षेत्र में बिना परमिट व फिटनेस के संचालित एक ट्रक को पकड़ा गया। वहीं टेम्पो में ओवरलोड सवारी ढोने पर चालानी कार्रवाई की गई। मंडी चौकी संभल में अपूर्ण प्रपत्रों के साथ माल ढो रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया गया। एआरटीओ अमिताभ चतुर्वेदी ने बताया कि पूरे अभियान के दौरान विभिन्न नियम उल्लंघनों पर लगभग डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.