संभल, मई 10 -- नगर पंचायत गवां के मुख्य बाजार में रविवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जब दो आवारा सांड बीच सड़क पर आमने-सामने भिड़ गए। दोनों सांडों की लड़ाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सांड एक-दूसरे पर जोरदार हमला करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि आसपास मौजूद लोग डरकर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। घटना बाजार के व्यस्त इलाके की बताई जा रही है, जहां उस समय काफी भीड़ मौजूद थी। अचानक दोनों सांडों के भिड़ने से दुकानदार अपनी दुकानों से बाहर निकल आए और राहगीरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कई लोगों ने दुकानों और गलियों में छिपकर अपनी जान बचाई। कुछ देर तक पूरा बाजार दहशत के माहौल में घिरा रहा। व्यापारियों का कहना है कि कस्बे में आवारा पशुओं की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.