रांची, अप्रैल 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। पूर्वांचल ज्योतिष संस्थान के प्रतिनिधियों ने शनिवार को लोक भवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें देवघर ज्योतिष सम्मेलन पर आधारित स्मारिका की प्रति और अंगवस्त्र भेंट किया गया। राज्यपाल ने भारतीय आर्ष परंपरा को आधुनिक युग के अनुकूल बनाए रखने और ज्योतिषीय मेधा शक्ति के संवर्धन हेतु ऐसे सम्मेलनों को आवश्यक बताया। प्रतिनिधिमंडल में आचार्य हरेराम त्रिपाठी चेतन, आचार्य हरिहर पाठक, डॉ नरेंद्र कुमार, डॉ इकबाल सिंह, किशन माहेश्वरी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.