नई दिल्ली, मई 10 -- तमिलनाडु की सत्ता का सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। अभिनेता से राजनेता बने विजय ने न केवल बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है, बल्कि राज्यपाल से सरकार बनाने का न्योता भी प्राप्त कर लिया है। 4 मई को आए त्रिशंकु परिणाम और 10 मई को होने वाले शपथ ग्रहण के बीच का यह सफर किसी फिल्मी थ्रिलर से कम नहीं रहा। विजय आज (10 मई) राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। सुबह 10:30 बजे चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इनडोर स्टेडियम में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शनिवार रात विजय को सरकार बनाने का औपचारिक नियुक्ति पत्र सौंप दिया। विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने 23 अप्रैल के चुनाव में 108 सीटें जीती थीं, जो बहुमत (118) से 10 कम थीं। विजय खुद दो सीटों से जीते थे, इसलिए सदन में...