रांची, दिसम्बर 6 -- रांची। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर निरंजन कुमार (रि), कर्नल एसपी गुप्ता, ले. कर्नल पीके झा व अन्य ने लोकभवन में भेंटकर उन्हें सशस्त्र सेना झंडा दिवस का बैज लगाया। राज्यपाल ने देश के सभी वीर जवानों के शौर्य एवं बलिदान के प्रति श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए सशस्त्र झंडा दिवस कोष में अपना योगदान दिया। वहीं, भारतीय पुलिस सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भी राज्यपाल से लोकभवन में भेंट की। राज्यपाल ने उनसे संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.