शाहजहांपुर, फरवरी 20 -- शाहजहांपुर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की जनपद इकाई द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अध्यक्षता कर रहे भगवती शरण शुक्ल ने विभिन्न बिंदुओं पर अपनी बात कहते हुए समाधान की बात कही। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि 18 महीने का डीए का जो एरियर बाकी है, उसका तत्काल भुगतान कराया जाए। इसके साथ पुराने अस्पताल में पेंशनर्स, वरिष्ठ नागरिकों के इलाज की व्यवस्था की जाए, जिससे उन्हें मेडिकल कॉलेज में जाना ना पड़े। कार्यक्रम में बाल कृष्ण श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, गिरीश मिश्रा, रामनरेश गुप्ता, हाशिम हुसैन सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...