पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह ने मंगलवार को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बायसी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रोफेसर अमरकांत सिंह भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के मुख्य बिंदु उपस्थिति और अनुशासन रहा। कुलपति ने कॉलेज में प्राध्यापकों और कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच की, जिस पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। कुलपति ने कॉलेज के सभी कमरों का भ्रमण कर वहां की भौतिक सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने परिसर में स्थित महिला एवं पुरुष छात्रावासों का भी गहन निरीक्षण किया। वहीं कॉलेज की व्यवस्थाओं से प्रभावित होकर कुलपति ने सुझाव दिया कि यहां उच्च स्तरीय सेमिनार आयोजित किए जा सकते हैं। यह भी पढ़ें- गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बायसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.