सीतामढ़ी, मार्च 14 -- सीतामढ़ी। सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के योग्य अभ्यर्थियों को हायर एप्लांसेस इंडिया प्रा.लि. में एक वर्ष का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण का मौका मिलेगा। इसके लिए कंपनी द्वारा 18 मार्च को गवर्नमेंट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सीतामढ़ी में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट कैंप लगाया जाएगा। इसमें आईटीआई ट्रेड मैकेनिकल, फिटर, वेल्डर, टर्नर व इलेक्ट्रिकल पास आउट वर्ष 2021 अथवा इसके बाद के पास आउट विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इसकी जानकारी आईटीआई के उप प्राचार्य ई. अविनाश कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का कार्य स्थल ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश होगा। अप्रैंटिशिप ट्रेनी का कुल तीन सौ पद है। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का कार्य अवधि दो शिफ्ट में 12 घंटे का होगा। इसमें पहला शिफ्ट आठ घंटे का त...