झांसी, जुलाई 25 -- झांसी। भारतीय रेल देश में सुरक्षित, आधुनिक एवं यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था के निर्माण की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। इसी क्रम में नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित गवर्नमेंट अचीवमेंट्स एंड स्कीम्स एक्सपो-2026 में उत्तर मध्य रेलवे अपने नवाचारों, तकनीकी उपलब्धियों एवं जनहितकारी पहलों का प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनी आमजन को रेलवे में हो रहे व्यापक परिवर्तन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा यात्री सुविधाओं में हुए निरंतर सुधार से परिचित कराने का महत्वपूर्ण मंच बन रही है। उत्तर मध्य रेलवे के प्रदर्शनी स्टॉल पर आगंतुकों को भारतीय रेल के आधुनिकीकरण एवं जन-केंद्रित विकास की व्यापक झलक देखने को मिल रही है। स्टॉल में कवच जैसी अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली, आधुनिक सिग्नलिंग तकनीक, रेल अधोसंर...