वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। गवरजा माता उत्सव समिति का वार्षिकोत्सव 17 मार्च को महमूरगंज स्थित शुभम् लॉन में होगा। इस मौके पर सिंधारा का रंगारंग आयोजन होगा। 21 मार्च को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी सोमवार को समिति के अध्यक्ष कमल अग्रवाल एवं मंत्री राम बूबना ने महमूरगंज स्थित माहेश्वरी भवन में पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को शुभम् लॉन में शाम 4 से 7 बजे तक रंगारंग सिंधारा का आयोजन किया गया है। इसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी। मुख्य अतिथि सूबे के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.दयाशंकर मिश्र 'दयालु', विशिष्ट अतिथि एडीजी पीयूष मोर्डिया एवं स्वाति मित्तल होंगी। 21 मार्च को दिन में 3 बजे गोलघर (मैदागिन) स्थित गौशाला से शोभायात्रा शुरू होगी जो विभिन्न मार्गों से होती शाम 5 बजे लक्ष्मीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.