फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 13 -- कायमगंज, संवाददाता। जहरखुरानी गिरोह का शिकार बने एक गल्ला व्यापारी से दो लाख रुपये नकद और मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित को बेहोशी की हालत में स्टेशन परिसर से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है। जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र के गांव नगला खगू निवासी सत्यवीर शुक्रवार शाम सात बजे वाली ट्रेन से क्षेत्र के गांव उलियापुर स्थित अपनी ससुराल आ रहे थे। उन्होंने ससुराल पक्ष को फोन कर स्टेशन से रिसीव करने की सूचना भी दी थी। निर्धारित समय पर ससुराल वाले स्टेशन पहुंचे, लेकिन सत्यवीर वहां नहीं मिले। काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लगा। देर रात परिजन दोबारा स्टेशन पहुंचे तो स्टेशन के मुख्य गेट पर रेलिंग के पास सत्यवीर बेहोशी की हालत में पड़े मिले। आनन-फानन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.