गल्ला व्यापारी को पीटा, जान से मारने की दी धमकी
बांदा, जून 17 -- बांदा। नगर कोतवाली के खुटला निवासी दिनेश कुमार साहू ने पुलिस को तहरीर दी। बताया मंगलवार शाम साढ़े छह बजे वह मंडी स्थित गल्ला की दुकान में बैठा था। तभी छावनी मोहल्ला निवासी इनायत खां पुत्र लल्लू आया और भाई उबैद खां का शेष भुगतान मांगने लगा। बताया पूरा भुगतान हो चुका है तो उसने मारपीट की। व्यापारियों ने बचाव किया तो पूरे मंडी के व्यापारियों से निपट लेने की धमी दी। उससे जानमाल का खतरा है। पुलिस ने इनायत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाल बलराम सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- कटरा चौक पर मुर्गा व्यवसायी के साथ मारपीट, हाथ टूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.