पूर्णिया, मार्च 13 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।बुधवार की संध्या भवानीपुर से गायब गल्ला व्यवसायी मनोज डागा के पुत्र किशन कुमार डागा को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बागडोगरा एयरपोर्ट से बरामद कर लिया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मिले साक्ष्य पर भवानीपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल के बागडोगरा पुलिस से संपर्क कर किशन कुमार डागा को सकुशल बरामद कर लिया है। किशन कुमार डागा बागडोगरा से मुम्बई जाने का टिकट कटा लिया था । परन्तु इसी बीच बागडोगरा पुलिस ने उसे बरामद कर लिया। गुरुवार को किशन कुमार डागा के बागडोगरा से बरामद किए जाने के बाद भवानीपुर पुलिस एवं किशन कुमार डागा के परिजन उसे लाने के लिए बागडोगरा चले गए हैं। बताते चलें कि भवानीपुर के चर्चित गल्ला व्यवसायी मनोज डागा का पुत्र किशन कुमार डागा बुधवार की संध्या अचानक गायब हो गया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.