बदायूं, जनवरी 7 -- बिल्सी। गल्ला मंडी में मंगलवार को ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए। वितरण कार्यक्रम में प्रशासनिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सहभागिता निभाई। एसडीएम प्रेमपाल सिंह, विधायक हरीश शाक्य के प्रतिनिधि नवनीत शाक्य, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, व्यापार संघ के जिला अध्यक्ष सुधीर सोमानी, भाजपा नगराध्यक्ष आदित्य महेश्वरी, पालिकाध्यक्ष के पति ओमप्रकाश सागर तथा समाजसेवी मनोज जैन ने जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए। व्यापारी मनोज जैन ने बताया कि कड़ाके की ठंड को देखते हुए व्यापारियों की ओर से 500 जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए हैं। गौरव वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, लोकेश वार्ष्णेय, दीपक चौहान, अर्पित शर्मा, राहुल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.