गल्ला मंडी का कायाकल्प करने के लिए शासन को भेजी कार्ययोजना
उरई, जून 6 -- उरई। संवाददाता अब जल्द ही राठ रोड स्थित गल्ला मंडी का कायाकल्प हो जाएगा। मंडी की सूरत संवारने के लिए कृषि उत्पादन मंडी समिति ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा दिया है। सचिव अरविंद सिंह ने बताया कि मंडी में रंगरोगन से लेकर पेयजल व जलनिकासी समेत बिभिन्न बिंदुओं पर काम होगा। आने वाले दिनों में मंडी का नजारा देखने लायक होगा। इससे किसानों के साथ व्यापारियों को राहत मिलेगी। वहीं, गल्ला व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप महेश्वरी ने बताया कि एक तरह से मंडी धरोहर है। यहां की समस्याएं दूर होनी चाहिए।शहर के राठ रोड पर वर्षों पुरानी गल्ला मंडी स्थापित है। यहां पर व्यापारियों के लिए जो आढ़तें बनी हैं, वह जीर्णशीर्ण हो गई है। चबूतरों की हालत भी ठीक नहीं है। रास्तों के साथ कई लाइटें बंद हैं। समुचित पेयजल व्यवस्था भी नहीं है। इसके चलते गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.