गल्ला की दुकान से अनाज ले गए चोर
लखीमपुरखीरी, मई 25 -- चपरतला। थाना मैगलगंज क्षेत्र के ग्राम अलियापुर निवासी लाल बिहारी गुप्ता की दुकान में दिनदहाड़े चोरी की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। व्यापारी लाल बिहारी गुप्ता बीमारी के चलते दवा लेने मैगलगंज गए हुए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उनकी दुकान का ताला तोड़ दिया और कई कुंटल अनाज चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर जब उन्होंने दुकान का टूटा ताला देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ोस के एक खेत से चोरी गया अनाज बरामद कर लिया और कुछ संदिग्धों को भी पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- मक्के के खेत की आड़ में दुकान की दीवार काट ले गए ढाई लाख का माल हालांकि पीड़ित लाल बिहारी गुप्ता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस ने चोरों को पकड़ने के बाद छोड़ दिया और उनके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.